रिद्धिमा कपूर पिता के निधन के दो दिन बाद सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची


 रिद्धिमा कपूर अपने पिता  ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद दिल्ली से करीब 1415 किलोमीटर सड़क मार्ग से मुंबई पहुंच गई हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रशासन से इजाजत ली, दूर होने की वजह से रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकीं थीं। सफर तय करने में उन्हें करीब 23 घंटे का समय लगा। 


वो अपनी बेटी समारा के साथ नजर आईं। ऋषि कपूर के निधन के समय पर रिद्धिमा दिल्ली में अपनी ससुराल में थीं। रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं।


ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर की ,और लिखा है , 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी, मैं आपको हर रोज मिस करूंगी।काश मैं आपको अलविदा कहने वहां मौजूद होती। रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी अपने ससुर के निधन से काफी दुखी हैं।