इंदौर. अप्रैल खत्म होने में पांच दिन बचे हैं, लेकिन पारा एक बार भी 40 डिग्री को नहीं छू सका। अब जो पांच दिन हैं, उनमें से तीन दिन अधिकतम तापमान सामान्य (39 डिग्री) से कम ही रहेगा। शनिवार को तापमान 36.9 डिग्री रहा, जो शुक्रवार (38.4 डिग्री) की तुलना में 1.5 डिग्री कम था। वहीं, शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। यह 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। हालांकि रात को हवा चली तो तापमान इतना ज्यादा होने के बाद भी महसूस नहीं हुआ। गुरुवार रात अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री था। अधिकतम तापमान 29 और 30 अप्रैल को 39 डिग्री या उससेे अधिक हो सकता है। मई के पहले दिन से ही गर्मी असर दिखाना शुरू कर देगी। पहले ही दिन तापमान 40 डिग्री पार जा सकता है। कारण- मई की शुरुआत होने तक मौसम को प्रभावित करने वाला कोई कारण नजर नहीं आ रहा हैै। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा और अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी भी नहीं रहेगी।अब जो पांच दिन हैं, उनमें से तीन दिन अधिकतम तापमान सामान्य (39 डिग्री) से कम ही रहेगा.-दैनिक भास्कर
अप्रैल खत्म होने में पांच दिन, पारा 40 डिग्री भी नहीं